छत्तीसगढ़

स्वास्थ्य विभाग में बवाल: CMHO आदेश पर उठा सवाल, कर्मचारियों में नाराजगी

SHIDDHANT
7 May 2026 10:54 PM IST
स्वास्थ्य विभाग में बवाल: CMHO आदेश पर उठा सवाल, कर्मचारियों में नाराजगी
x
छत्तसीगढ़
Rajnadgaon राजनांदगांव: स्वास्थ्य विभाग के भीतर एक आदेश को लेकर विवाद सामने आया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) की ओर से जारी निर्देश में केवल राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) कर्मचारियों के लिए आधार आधारित उपस्थिति अनिवार्य करने और उसी के आधार पर वेतन भुगतान करने की बात कही गई है। आदेश सामने आने के बाद कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ गई है। एनएचएम कर्मचारियों का कहना है कि स्वास्थ्य सचिव द्वारा पहले सभी नियमित और संविदा कर्मचारियों के लिए आधार आधारित उपस्थिति व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन अब केवल एनएचएम कर्मचारियों पर इसे लागू करना भेदभावपूर्ण है।

कर्मचारियों का आरोप है कि विभाग में एक ही काम के लिए दो अलग-अलग नियम लागू किए जा रहे हैं, जो सही नहीं है। उनका कहना है कि यदि बायोमेट्रिक या आधार आधारित उपस्थिति व्यवस्था लागू करनी है तो इसे सभी कर्मचारियों पर समान रूप से लागू किया जाना चाहिए। इस मामले को लेकर विभागीय स्तर पर असंतोष बढ़ता जा रहा है।
Next Story