
x
छत्तीसगढ़
Chhattisgarh छत्तीसगढ़: रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में RCB और KKR के बीच चल रहे मुकाबले के दौरान बाहर भारी हंगामा देखने को मिला। टिकट होने के बावजूद कई दर्शकों को प्रवेश नहीं मिलने पर भीड़ बेकाबू हो गई और हालात बिगड़ गए।
सूचना के अनुसार, एंट्री रोके जाने से नाराज कुछ लोग दीवार और गेट कूदकर स्टेडियम में घुसने की कोशिश करने लगे। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों और पुलिस ने स्थिति नियंत्रित करने के लिए भीड़ को खदेड़ा, जिससे अफरा-तफरी मच गई। कुछ लोगों के साथ हाथापाई जैसी स्थिति भी बनी।
दर्शकों का आरोप है कि उनके पास वैध टिकट होने के बावजूद उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया। इसको लेकर गुस्सा बढ़ता गया और भीड़ ने गेट पर दबाव बना दिया। कई लोगों ने मीडिया को वीडियो बनाने से रोकने की भी बात कही।
बारिश के कारण मैच देरी से शुरू हुआ, लेकिन इसके बावजूद क्रिकेट फैंस का उत्साह कम नहीं हुआ। बड़ी संख्या में दर्शक भीगते हुए स्टेडियम पहुंचे और खिलाड़ियों को देखने की कोशिश करते रहे। कई फैंस विराट कोहली को देखने के लिए खास तौर पर पहुंचे थे, वहीं कुछ कोलकाता से KKR को सपोर्ट करने आए थे।
Next Story





