छत्तीसगढ़
पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान बवाल, बजरंग दल कार्यकर्ताओं और नाबालिगों के बीच मारपीट
Shantanu Roy
13 July 2025 7:40 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र से रविवार को एक बड़ा विवाद सामने आया है। बजरंग दल द्वारा रायपुरा स्थित डिपरापारा में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान स्थानीय कॉलोनीवासियों और नाबालिग बच्चों के साथ बजरंग दल कार्यकर्ताओं की कथित मारपीट का मामला गरमा गया है। जानकारी के अनुसार, बजरंग दल के कार्यकर्ता सुबह आरडीए कॉलोनी में वृक्षारोपण के लिए पहुंचे थे, लेकिन कार्यक्रम के दौरान किसी बात को लेकर कॉलोनी के कुछ नाबालिग बच्चों और स्थानीय लोगों के साथ विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट की स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ताओं ने नाबालिग बच्चों के साथ मारपीट की।
घटना की जानकारी मिलते ही डीडी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने तलब किया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस के अनुसार, घटना की जांच की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि विवाद की शुरुआत किस बात से हुई। स्थानीय निवासियों और बजरंग दल कार्यकर्ताओं के बीच पौधरोपण स्थल पर नियमों या बातचीत के दौरान कोई कहासुनी हुई, जिससे विवाद बढ़ा। पुलिस द्वारा दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और विवाद को सुलझाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
Tagsरायपुर पौधरोपण विवादबजरंग दल मारपीट मामलाडीडी नगर थाना रायपुरनाबालिग से मारपीट आरोपआरडीए कॉलोनी विवादरायपुर वृक्षारोपण कार्यक्रम बवालबजरंग दल खबर रायपुररायपुर पुलिस कार्रवाईरायपुरा डिपरापारा मामलाRaipur plantation disputeBajrang Dal assault caseDD Nagar police station Raipurallegation of assault on a minorRDA colony disputeRaipur tree plantation program ruckusBajrang Dal news RaipurRaipur police actionRaipura Dipapara caseछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh HindiNews Hindi news ChhattisgarhChhattisgarh Hindi newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





