छत्तीसगढ़

पावर कट: बिजली जाते ही सिम्स में बिगड़ी व्यवस्था, मरीज हलाकान

jantaserishta.com
10 Oct 2026 9:47 AM IST
पावर कट: बिजली जाते ही सिम्स में बिगड़ी व्यवस्था, मरीज हलाकान
x
छत्तीसगढ़.
बिलासपुर: दशहरा पूर्व रखरखाव के नाम पर बिजली विभाग ने गुरुवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक करीब ढाई घंटे बिजली आपूर्ति बंद रखी। इसका सबसे ज्यादा असर संभाग के सबसे बड़े शासकीय अस्पताल सिम्स की व्यवस्थाओं पर पड़ा।
बिजली जाते ही एमआरआई, सीटी स्कैन और सोनोग्राफी जैसी महत्वपूर्ण जांच सेवाएं प्रभावित हो गईं। सभी लिफ्ट बंद होने से मरीजों को सीढ़ियों का सहारा लेना पड़ा। दवा वितरण केंद्र में अंधेरा छा गया तो कर्मचारियों ने मोबाइल फोन की फ्लैश लाइट की रोशनी में मरीजों को दवाएं बांटीं। वाटर पंप बंद होने से कई वार्डों में पानी की सप्लाई भी प्रभावित रही।
दूर-दराज के गांवों से जांच कराने पहुंचे मरीजों को बिजली आने तक इंतजार करना पड़ा। कुछ मरीजों को बिना जांच कराए ही लौटना पड़ा। सबसे अधिक सीटी स्कैन, सोनोग्राफी और एक्स-रे के 200 से अधिक मरीजों की जांच और इलाज प्रभावित हुई।
नए फीडर का इंतजार सिम्स में बिजली आपूर्ति को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए बिजली विभाग के पास एक नए डेडिकेटेड फीडर के लिए 30 लाख रुपए जमा किए जा चुके हैं। दूसरा फीडर शुरू होने के बाद सिम्स डबल-फीडर व्यवस्था से जुड़ जाएगा।
इससे एक लाइन में तकनीकी खराबी आने की स्थिति में दूसरी लाइन से तत्काल बिजली आपूर्ति बहाल की जा सकेगी। वहीं, ग्रिड बिजली पर निर्भरता कम करने और आपातकालीन पावर बैकअप मजबूत करने के लिए अस्पताल परिसर में बड़े पैमाने पर सोलर पैनल लगाने की तैयारी भी अंतिम चरण में बताई जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story