छत्तीसगढ़

CG कांग्रेस संगठन में बदलाव संभावित

Nilmani Pal
9 March 2025 9:24 AM IST
CG कांग्रेस संगठन में बदलाव संभावित
x

रायपुर। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज आज दिल्ली दौरे पर हैं, जहां वे कांग्रेस आलाकमान से मुलाकात करेंगे. माना जा रहा है कि इस दौरान वे हाल ही में हुई कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक में लिए गए निर्णयों पर चर्चा करेंगे. बैज छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में मिली हार के कारणों की रिपोर्ट आलाकमान को सौंप सकते हैं. इसके अलावा कांग्रेस के बागी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई को लेकर भी निर्णय लिया जा सकता है. बैठक में संगठन में संभावित बदलाव और नई नियुक्तियों पर भी चर्चा होने की संभावना है.

कुलदीप जुनेजा को पार्टी से निष्कासित कर सकती है कांग्रेस

बता दें कि पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा पर कार्रवाई की भी अनुशंसा की गई है। इसके अलावा बैज हाल ही में हुई चुनावी हार के कारणों पर रिपोर्ट भी देंगे। नई नियुक्तियों को लेकर भी चर्चा होगी। जिससे यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है.

रायपुर उत्तर के पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा के खिलाफ कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से कार्रवाई करने का फैसला लिया है। अब इस पर अंतिम निर्णय पार्टी हाईकमान लेगा। यह विवाद तब शुरू हुआ, जब जुनेजा ने सार्वजनिक रूप से दीपक बैज के खिलाफ बयान दिया था.

Next Story