छत्तीसगढ़

7 कर्मचारियों का हुआ पदस्थ शाखाओं में परिवर्तन, बस्तर कलेक्टर ने जारी किया आदेश

Admin2
22 May 2021 1:09 PM GMT
7 कर्मचारियों का हुआ पदस्थ शाखाओं में परिवर्तन, बस्तर कलेक्टर ने जारी किया आदेश
x
BREAKING

जगदलपुर। कलेक्टर रजत बंसल द्वारा कार्यालयीन कार्य को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु प्रशासनिक की दृष्टि से कलेक्टोरेट जगदलपुर के 07 कर्मचारियों को अलग-अलग शाखाओं में पदस्थ किया है। इसके अंतर्गत श्रीमती विजयलक्ष्मी वर्मा सहायक ग्रेड-02 सांख्यिकी शाखा को शिकायत शाखा, सविता उइके सहायक ग्रेड-02 कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जगदलपुर को सांख्यिकी शाखा, श्री गिरीश पानीग्राही सहायक ग्रेड-03 प्रोटोकाल शाखा को शिकायत शाखा, श्री तोबीलाल पाण्डे सहायक ग्रेड-03 शिकायत शाखा को सहायक नाजिर नजारत शाखा, श्री सनत कुमार कश्यप सहायक ग्रेड-03 जिला कार्यालय जगदलपुर को वित्त शाखा, श्रीमती हीमा ध्रुव मार्को सहायक ग्रेड-03 शिकायत शाखा को विशेष भर्ती/विभागीय जांच शाखा एवं श्री बालमन कश्यप सहायक ग्रेड-03 आवक-जावक शाखा को प्रतिलिपिकार शाखा जिला कार्यालय जगदलपुर में पदस्थ किया गया है।

Next Story