छत्तीसगढ़
मौसम का मिजाज एक बार फिर बिगड़ेगा, कई इलाकों में बारिश की भविष्यवाणी
jantaserishta.com
27 Jan 2023 10:21 AM IST

x
छत्तीसगढ़.
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम में बदलाव होने वाला है। मौसम विभाग ने 30 और 31 जनवरी को बारिश की संभावना जताई है। वर्तमान में तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, बस्तर संभाग के कुछ हिस्सो में बारिश होने के आसार हैं, वहीं महासमुंद, रायगढ़, जशपुर में भी बारिश की संभावना है।
उत्तर भारत में मौसम में तब्दीली हुई है, लोगों को कोहरे और शीतलहर से निजात जरूर मिली है लेकिन अब बारिश ने लोगों को तंग करना शुरू कर दिया है। भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक देश के कई राज्यों में मौसम बिगड़ने वाला है। आईएमडी के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से बरसात हो रही है,पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी का भी यही कारण है इसलिए उसने पहले से हिमाचल, कश्मीर और उत्तराखंड में भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी कर रखा है तो वहीं मैदानी राज्यों में कई जगह ओलावृष्टि की भी आशंका है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





