छत्तीसगढ़
होली के दिन शुक्रवार को छत्तीसगढ़ की मस्जिदों में नमाज के वक्त में बदलाव, वक्फ बोर्ड का फैसला
jantaserishta.com
12 March 2025 4:15 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
रायपुर: इस बार होली और जुमा एक ही दिन पड़ रहा है, जिसके चलते होली खेलने और जुमे की नमाज को लेकर सियासी गलियारों में हड़कंप मचा हुआ है। जहां एक ओर मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों ने होली खेलने पर रोक लगाने की मांग की है तो दूसरी ओर हिंदुओं ने जुमे की नमाज घर पर अदा करने की नसीहत दी है। लेकिन इस बीच छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड ने बड़ा फैसला लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड ने होली पर जुमे की नमाज को लेकर बड़ा फैसला लिया है। वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ सलीम राज ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि शुक्रवार को मस्जिदों में जुमे की नवाज के समय में बदलाव किया गया है। उन्होंने कहा कि मस्जिदों में जुमे की नमाज दोपहर 12 बजे के बजाए 2 से 3 बजे तक होगी।
उन्होंने बताया कि ये फैसला आपसी भाई चारे की भावना को बरकरार रखने के लिया गया है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड की ओर से सभी मुतवल्लियों को भेज दिया गया है। वक्फ बोर्ड के अनुसार अब पूरे छत्तीसगढ़ में जुमे की नमाज दो से तीन बजे की बीच पढ़ी जाएगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





