छत्तीसगढ़

अत्यधिक ठंड के कारण शाला संचालन समय में परिवर्तन

Nilmani Pal
13 Dec 2025 5:43 PM IST
अत्यधिक ठंड के कारण शाला संचालन समय में परिवर्तन
x
छग

बलौदाबाजार। जिले में पड रही अत्यधिक ठण्ड एवं शीत लहर के कारण जिले में संचालित हो रहे समस्त शासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों के संचालन समय में परिवर्तन किया गया है।

प्राप्त जानकारी में अनुसार दो पाली में संचालित होने वाले स्कूलों में प्रथम पाली सोमवार से शुक्रवार प्रातः 8 बजे से 11:30बजे तक, शनिवार को प्रातः 11:45 बजे से अपरान्ह 4:30 बजे तक।

द्वितीय पाली में सोमवार से शुक्रवार प्रातः 11:45बजे से 4:30बजे तक, शनिवार को प्रातः 8 बजे से 11:30बजे तक। एक पाली में संचालित शालाएं सोमवार से शुक्रवार प्रातः 10 बजे से 4बजे तक, शनिवार को 8 बजे से 11:30 बजे तक संचालित होंगी।

Next Story