छत्तीसगढ़

स्कूल खुलने के समय में हुआ परिवर्तन, आदेश जारी

Nil dhankar
1 Dec 2022 4:51 PM IST
स्कूल खुलने के समय में हुआ परिवर्तन, आदेश जारी
x
छग

सूरजपुर। जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा ने जिले के समस्त विद्यालयों के संचालन समय में परिवर्तन का आदेश जारी किया है।

जारी आदेशानुसार अब दो पाली में संचालित होने वाली स्कूल प्रथम पाली में सोमवार से शुक्रवार तक की कक्षाएं प्रात 9 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक तथा शनिवार को अपराह्न 12.45 से सायं 4.15 तक तथा द्वितीय पाली में सोमवार से शुक्रवार अपराह्न 12.45 से सायं 4.15 तक एवं शनिवार को प्रातः 9 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक तक शालाएं संचालित होंगी। इसी प्रकार एक पाली वाले स्कूलों में सोमवार से शुक्रवार प्रातः 9.45 बजे से अपरान्ह 4 बजे तक तथा शनिवार को प्रातः 9 बजे से अपरान्ह 12.30 बजे तक संचालित होगी।

Next Story