छत्तीसगढ़

रायपुर में अभी बारिश के आसार, छाया बादल

Nilmani Pal
23 March 2025 8:06 AM IST
रायपुर में अभी बारिश के आसार, छाया बादल
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का दौर जारी है, लेकिन पिछले दो दिनों से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। ऐसा इसलिए क्योंकि, पिछले दो दिनों से प्रदेश भर में तापमान में गिरावट आई है। इतना ही नहीं प्रदेश के कई जिलों में बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि भी हुई है। इसी के साथ मौसम विभाग ने मौसम में बदलाव होने की उम्मीद जताई है।

उत्तर और दक्षिण छत्तीसगढ़, विशेष रूप से बस्तर और सरगुजा संभाग के कुछ जिलों में तेज़ अंधड़, वज्रपात और हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञानी गायत्री वाणी कांचीभोटला के अनुसार, प्रदेश के कुछ स्थानों पर आज भी बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

इसी को ध्यान में रखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि, कल से तापमान में फिर से वृद्धि शुरू होगी, और अगले 5 दिनों तक यही मौसम बना रहेगा। राजधानी रायपुर, बिलासपुर, बलौदा बाजार, दुर्ग, कोंडागांव, अंबिकापुर, बलरामपुर समेत की जिलों में बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे सावधानी बरतें।

Next Story