छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में कुछ ही दिनों में ठंड बढ़ने की संभावना, मौसम वैज्ञानिक ने कही यह बात
Deepa Sahu
22 Nov 2021 12:19 AM IST

x
छत्तीसगढ़ में 3 से 4 दिनों के बाद बादल साफ होने के कारण ठंड बढ़ने की संभावना है।
रायपुर: छत्तीसगढ़ में 3 से 4 दिनों के बाद बादल साफ होने के कारण ठंड बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक 3-4 दिन बाद प्रदेश में बादल साफ हो जाएंगे, जिसके कारण तापमान में 3 से 4 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। फिलहाल रायपुर प्रदेश का सबसे गर्म जिला बना हुआ है।
मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और आसपास समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर तक विस्तारित है। इसके प्रभाव से प्रदेश में काफी मात्रा में नमी आ रही है। प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। फिर भी सरगुजा संभाग के जिलों के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।
Next Story





