छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में आज तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना

Nil dhankar
22 April 2023 8:26 AM IST
छत्तीसगढ़ में आज तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना
x

रायपुर। राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर रहा हैं। बीते कुछ दिनों से प्रदेश में तापमान में वृद्धि हो रही थी। इसी बीच प्रदेश की जनता के लिए एक ख़ुशख़बरी सामने आई है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कुछ जिलों में तेज हवा चलने और बारिश होने की संभावना जताई है।

साथ ही मौसम विभाग ने कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना भी जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, आज बस्तर संभाग के जिलों में ओलावृष्टि हो सकती है। आज छाए रहने वाले बादल और बारिश की आशंका के बीच विभाग ने यह भी जानकारी की दी है कि तापमान में गिरावट नहीं होगी।


Next Story