
रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते दिन से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। राज्य के कई हिस्सों में बादलों की लुका-छिपी देखी जा रही है, वहीं ठंडी हवाओं के बीच मौसम विभाग ने आज बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे तक मौसम इसी प्रकार बना रहेगा और कुछ इलाकों में ओले गिरने की भी संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में दिन का तापमान औसतन 35 डिग्री सेल्सियस तक बना रहेगा। हालांकि, कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। विशेष रूप से बस्तर संभाग के कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना जताई गई है। साथ ही, प्रदेश के बाहरी इलाकों में रात के तापमान में भी गिरावट देखी जाएगी, जिससे लोगों को ठंड का अनुभव होगा।
पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम होने के कारण प्रदेश में मौसम में बदलाव होने वाला है। अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा और मौसम मुख्यतः शुष्क बना रहेगा। फिर भी, बस्तर संभाग के दक्षिणी भाग में गरज-चमक देखी जा सकती है।





