छत्तीसगढ़

चेंबर चुनाव: व्यापारी एकता पैनल और जय व्यापार पैनल में हुआ समझौता

Nil dhankar
15 March 2025 9:25 AM IST
चेंबर चुनाव: व्यापारी एकता पैनल और जय व्यापार पैनल में हुआ समझौता
x

रायपुर। चेंबर चुनाव 2025 को लेकर व्यापारी एकता पैनल और जय व्यापार पैनल में समझौता हुआ है। व्यापारी एकता पैनल के प्रमुख राजेश वासवानी ने यह जानकारी दी कि तीन दिन पूर्व व्यापारी एकता पेनल एवं जय व्यापार पैनल के बीच चुनाव लड़ने की आम सहमति बनी।

वरिष्ठजनों के मध्यस्थता से दोनों पैनल के वरिष्ठ सदस्यों से विचार विमर्श के बाद अध्यक्ष सतीश थौरानी, महामंत्री अजय भसीन ,कोषाध्यक्ष नितेश बरडिया का नाम तय किया गया है। यह तीनों प्रत्याशी दोनों पैनल के संयुक्त होंगे नामांकन पत्र यह तीनों प्रत्याशी जय व्यापार पैनल से भरेंगे इस आशय का प्रस्ताव सर्वसम्मति से तय किया गया ताकि व्यापारी समाज में एक जुटता का संदेश जाए।

अन्य निर्वाचित एवं मनोनीत पदाधिकारी एवं जिलों के पदाधिकारी की चयन गुण दोष के आधार पर दोनों पैनल से चयन किया जावेगा अब दोनों पैनल के बीच सामानजय़ स्थापित हो चुका है दोनों पैनल की सक्रियता से व्यापारियों की समस्या का समाधान किया जावेगा ताकि चैंबर को एक नई ऊंचाई मिल सके।

Next Story