छत्तीसगढ़
राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत चालानी कार्रवाई, 18 चालान काटे
Shantanu Roy
21 March 2025 6:15 PM IST

x
छग
Mahasamund. महासमुंद। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार को झलप में संयुक्त प्रवर्तन दल द्वारा चालानी कार्रवाई की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पी. कुदेशिया के निर्देशन, डीपीएम नीलू घृतलहरे के मार्गदर्शन एवं जिला नोडल अधिकारी एनटीपीसी डॉ. छत्रपाल चंद्राकर के सहयोग से यह कार्रवाई की गई। इस दौरान खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग, पुलिस विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने कोटपा एक्ट 2003 के तहत कार्रवाई करते हुए कुल 18 चालान काटे।
कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य धारा 04 सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान निषेध, धारा 06 (अ) नाबालिगों को तंबाकू उत्पाद बेचने और उपयोग करने पर प्रतिबंध एवं धारा 06 (ब) के तहत शैक्षणिक संस्थानों के 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर प्रतिबंध करना है। कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी ज्योति भानु एवं औषधि निरीक्षक अवधेश भारद्वाज द्वारा शैक्षणिक संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की जांच की गई। कार्रवाई में थाना निरीक्षक शरद दुबे एवं प्रधान आरक्षक नरेन्द्र साहू का विशेष योगदान रहा।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





