छत्तीसगढ़

रफ्तार बसों पर हुई चालानी कार्यवाही, पुलिस ने चलाया अभियान

Nilmani Pal
15 Sept 2023 8:11 AM IST
रफ्तार बसों पर हुई चालानी कार्यवाही, पुलिस ने चलाया अभियान
x
छग

धमतरी। ओव्हर स्पीड चलने वाले वाहनों के गति पर नियंत्रित करने पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह के मार्गदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक यातायात मणिशंकर चन्द्रा द्वारा यात्रियों की सुरक्षा एवं दुर्घटना रहित यात्रा के उद्देश्य को लेकर आज राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर चलने वाले 15 यात्री बसों की चेकिंग की गई चेकिंग के दौरान 04 बस में ओव्हर स्पीड (तेजगति से चलाते मिलने पर 8000/- रूपये की चालानी कार्यवाही की गई।

यात्रियों को यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो इसके लिए वाहन चालकों व परिचालको को निर्देशित किया गया की ओव्हर स्पीड से वाहन ना चलाये, क्षमता से अधिक यात्री ना बैठाये, महिलों, बच्चों, बुजूर्ग, दिव्यांग जानों के लिए सीट आरक्षित रखें, बस में दृश्यांत स्थान पर बस किराया सूची चस्पा करे, चालक-परिचालक निधारित वर्दी धारण करे वाहन में फार्स्ट एड बाक्स रखने अग्नि शामन यंत्र रखने, यात्रीयों से अभद्र व्यवहार ना करने, वाहन का संपूर्ण कागजात रखने यातायात नियमों का पालन करने समझाईश दिया गया।



Next Story