छत्तीसगढ़
चक्रधर समारोह 2025: रायगढ़ की नन्ही बालिका आराध्या सिंह ने दी मनमोहक प्रस्तुति
Shantanu Roy
31 Aug 2025 11:08 PM IST

x
छग
Raigarh. रायगढ़। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त चक्रधर समारोह 2025 के पांचवें दिन की शुरुआत रायगढ़ की नन्ही बालिका कुमारी आराध्या सिंह की मनमोहक शास्त्रीय संगीत प्रस्तुति से हुई। अपनी मधुर वाणी और स्वरलहरियों से उन्होंने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कुमारी आराध्या सिंह ने राग वृंदावली सारंग में छोटा खयाल, तीन ताल, द्रुत लय, तराना और मीरा भजन प्रस्तुत कर कार्यक्रम को सुरमयी बना दिया। उनकी प्रस्तुति में तबले पर राम भावसर, सारंगी पर शफीन हुसैन, हारमोनियम पर लालाराम और पलक प्रधान ने संगत दी, जिससे माहौल और अधिक जीवंत हो उठा। बता दे कि रायगढ़ की बेटी कुमारी आराध्या सिंह पिछले चार वर्षों से चक्रधर कला एवं संगीत महाविद्यालय में गुरु माता श्रीमती चंद्रा देवांगन से शास्त्रीय संगीत की शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। बाल्यावस्था से ही संगीत के प्रति गहरी रुचि रखने वाली आराध्या, देश की प्रसिद्ध भजन गायिका मैथिली ठाकुर को अपना आदर्श मानती हैं। समारोह के मंच पर इस नन्ही बालिका के आत्मविश्वास और स्वर माधुर्य ने उपस्थित संगीत प्रेमियों को गहराई तक प्रभावित किया।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh crimechhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhchhattisgarh hindi newschhattisgarh news liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





