छत्तीसगढ़

चैत्र नवरात्र 9 अप्रैल से, मंदिर के दिवालों पर मनोकामना लिखकर माता से बात करते हैं भक्त

Nil dhankar
1 April 2024 10:21 AM IST
चैत्र नवरात्र 9 अप्रैल से, मंदिर के दिवालों पर मनोकामना लिखकर माता से बात करते हैं भक्त
x

जांजगीर। 9 अप्रैल से चैत्र नवरात्र की शुरूआत होने वाली है और माता के देवालयों में फिर भक्तों की भीड़ उम़ड़ने लगेगी। जांजगीर में स्थित मां मनका दाई मंदिर है जहां माता और भक्तों के बीच संवाद का अनोखा तरीका है। यहां भक्त माता से अपनी सीधी बात कहते हैं। माता भी भक्तों की फरियाद सुनती हैं और उनकी मनोकमाना पूरी करती है। बात अजीब है, पर सत्य है।

दरअसल, जांजगीर चांपा जिले के खोखरा में विराजित मां मनका दाई मंदिर के दिवालों पर हजारों की संख्या में भक्त अपनी बात व मनोकामना लिखकर माता से सीधे बात करते हैं। माता भी उनकी फरियाद को पूरी करती है, यही वजह है कि अब दिनों दिन दीवारों पर संदेशों की संख्या बढ़ती जा रही है। कोई भी, कैसी भी अर्जी हो भक्त इस मंदिर में आकर दीवारों पर लिखते हैं जो कि उनके मनोकामना बताने का तरीका भी अनोखा है। भक्तगण मुख्य मंदिर के दीवार पर अपनी प्रार्थना लिखते हैं। इसे माता और भक्तों के संवाद का तरीका मान सकते हैं।

शायद भक्तों को लगता है कि ऐसे दीवार में अपनी बात लिखने से मां मनका दाई तक वह बात पहुंचती है और पूर्ण फलिभूत होती है। भक्‍तों की कई समस्या, मांग और कामना होती है, वह मंदिर में माता के पास अपना दुखड़ा लेकर आते हैं। पूजा उपासना चड़ावे के साथ ही वे मां मनका से सीधे बात करना चाहते हैं।


Next Story