छत्तीसगढ़

लाठी चैंपियनशिप में चैतन्य यदु का रहा शानदार प्रदर्शन, जीता 3 स्वर्ण पदक

Nil dhankar
26 Dec 2024 9:24 AM IST
लाठी चैंपियनशिप में चैतन्य यदु का रहा शानदार प्रदर्शन, जीता 3 स्वर्ण पदक
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ की पहली राज्य स्तरीय लाठी चैंपियनशिप में रायपुर की टीम *पावर मंकी निंजा* ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 43 पदक जीते। छत्तीसगढ़ लाठी खेल संघ द्वारा जुनवानी, भिलाई में आयोजित इस चैंपियनशिप में 13 जिलों के 250 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में तीन इवेंट्स - लाठी फाइट, पत्ताबाजी और लाठी प्रदर्शन शामिल थे। टीम के कोच सेंसई आदित्य तिवारी के निर्देशन में रायपुर टीम ने कुल 30 स्वर्ण पदक, 8 रजत पदक और 5 कांस्य पदक अपने नाम किए।

रायपुर टीम ने चैंपियनशिप में अपनी श्रेष्ठता साबित करते हुए कुल 43 पदक जीते। यह टीम के सभी खिलाड़ियों और कोच की कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है। आयोजकों ने इस चैंपियनशिप को सफल बनाने के लिए सभी प्रतिभागियों और टीमों को बधाई दी है।

पदक विजेता खिलाड़ी

-इशान शर्मा: 1 स्वर्ण, 1 कांस्य

-काजल कुर्रे: 1 स्वर्ण, 1 रजत

-सानिध्य तिवारी: 2 स्वर्ण

-वंशिका मोदी: 1 स्वर्ण, 1 कांस्य

- काजल पुरेना: 3 स्वर्ण

-विभावरी मोदी: 3 स्वर्ण

-चैतन्य यदु: 3 स्वर्ण

-अर्णव गोगिया: 2 स्वर्ण

-हर्षा गोगिया: 2 रजत

-रुद्रांश गुप्ता: 2 स्वर्ण

-स्तुति शाह: 1 स्वर्ण, 1 रजत

-सान्वी शाह:1 रजत, 1 कांस्य

-नैषा कोहली: 2 स्वर्ण

-भावेश ठाकुर: 1 स्वर्ण, 1 रजत

-अरुण साहू: 2 स्वर्ण

-हर्षिल चोथवानी: 2 कांस्य

-पियूष साहू: 2 स्वर्ण

-सर्वज्ञ सिंह: 1 स्वर्ण, 1 रजत

-गलीना टंडन: 2 स्वर्ण

-लिलीमा निषाद: 1 स्वर्ण, 1 रजत




Next Story