छत्तीसगढ़

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष 16 जून को रहेंगी बलरामपुर प्रवास पर

Nil dhankar
13 Jun 2023 4:16 PM IST
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष 16 जून को रहेंगी बलरामपुर प्रवास पर
x

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक एवं सदस्यों के द्वारा सर्किट हाऊस के सभाकक्ष में 16 जून 2023 को दोपहर 11.00 बजे से सायं 05.00 बजे तक विभिन्न प्रकरणों पर सुनवाई की जाएगी। इस अवसर पर आवेदक, अनावेदक के लिए दिशा निर्देश जारी किया गया है।

इस दौरान सुनवाई हेतु सभी पक्षकार अपने निर्धारित समय में बारी-बारी से उपस्थित होंगे। उपस्थिति हेतु सोशल डिस्टेंस का पालन किया जाएगा। चेहरे, मुँह और नाक को ढ़कते हुए तीन लेयर वाले मॉस्क या मोटा कपड़े का रूमाल बांधकर आयेंगे। सुनवाई में रखे गये प्रकरणों के संबंध में न्यायालय में प्रस्तुत चलान, राजीनामा (समझौता) के संबंध में सक्षम अधिकारी के साथ सुनवाई स्थल पर जानकारी सहित उपस्थित होंगे। यदि कोई व्यक्ति, संस्था आयोग के समक्ष नया आवेदन प्रस्तुत करना चाहता है तो सुनवाई के उपरांत अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकता है।

Next Story