छत्तीसगढ़

निकायों में सभापति-उपाध्यक्ष चुनाव, भाजपा की बैठक आज

Nil dhankar
24 Feb 2025 11:34 AM IST
निकायों में सभापति-उपाध्यक्ष चुनाव, भाजपा की बैठक आज
x

प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव करेंगे मार्गदर्शन

रायपुर। नगरीय निकायों में सभापति और उपाध्यक्ष चुनाव को लेकर 24 फरवरी को भाजपा की अहम बैठक होने जा रही है. कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आज शाम चार बजे बैठक रखी गई है. इस बैठक में संभाग प्रभारी-सह प्रभारी, जिला प्रभारी-सह प्रभारी, जिला अध्यक्ष, नगर निगमों के संगठन प्रभारी-सह प्रभारी, निकायों के नियुक्त पर्यवेक्षक और प्रदेशस्तरीय टीम शामिल होगी.भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव चुनाव को लेकर मार्गदर्शन करेंगे. नगरीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद अब आगे की रणनीति के लिए यह बैठक बेहद महत्वपूर्ण होगी.भाजपा ने छत्तीसगढ़ को विकसित छत्तीसगढ़ बनाने का जो लक्ष्य रखा है. उसमें नगरीय निकायों की भी अहम भूमिका होगी. भाजपा न सिर्फ अपने किए वादों को पूरा करेगी बल्कि नगरीय निकायों में विकास के कार्यों के कीर्तिमान रचेगी. शहरों की स्वच्छता, इंफ्रास्ट्रक्चर के कार्य,लोगो को मूलभूत सुविधाएं जो नगर निगमों से मिलती है ऐसे सभी कार्यों को पूरा करने तेजी से आगे बढ़ेंगे. भाजपा का हर एक कार्यकर्ता भी प्रदेश के विकास के लिए प्रतिबद्ध है.

नगर निगम को को गंगाजल से पवित्र करेंगी महापौर: मैं प्रयागराज गई थीज् वहां से गंगाजल लेकर आई हूं और शपथग्रहण से पहले वाईट हाउस यानी रायपुर नगर निगम दफ्तर को इससे पवित्र करूंगी. ये कहना है राजधानी रायपुर की नई महापौर मीनल चौबे का, ये बातें उन्होंने लल्लूराम डॉट कॉम से खास बातचीत में कही है. नगर निगम रायपुर में नए महापौर और पार्षदों के शपथ ग्रहण की तैयारियां तेज हो चुकी है. 27 फरवरी को नवनिर्वाचित महापौर मीनल चौबे और पार्षद शपथ लेंगे. नई पारी की शुरुआत से पहले महापौर मीनल चौबे रायपुर निगम में महाकुंभ से लाए जल को छिडक़ेंगी. गंगाजल से शुद्धिकरण के बाद वह कार्यभार संभालेंगी. इसे लेकर महापौर मीनल चौबे ने कहा कि गंगाजल से पवित्र करना हमारी आस्था का विषय है. मीनल चौबे ने कहा कि हम अगर गंगाजल लेकर आते हैं तो अपने घर में भी छिडक़ते हैं. हमारा जो कर्म क्षेत्र है, वहां भी हम उसका छिडक़ाव करके काम की शुरुआत करेंगे।

राजधानी में मेयर-पार्षदों का शपथ ग्रहण 27 को

छत्तीसगढ़ के रायपुर नगर निगम की नवनिर्वाचित महापौर मीनल चौबे और 70 पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह 27 फरवरी को इंडोर स्टेडियम, बूढ़ापारा में आयोजित किया जाएगा. यह भव्य समारोह दोपहर 3 बजे से शुरू होगा, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे.इस समारोह में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, प्रभारी मंत्री केदार कश्यप, लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक राजेश मूणत, विधायक सुनील सोनी, विधायक मोतीलाल साहू और विधायक पुरंदर मिश्रा सहित भाजपा और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहेंगे.रायपुर नगर निगम के चुनाव में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है, और 15 साल बाद महापौर पद पर भाजपा का कब्जा हुआ है. मीनल चौबे शहर की दूसरी महिला महापौर के रूप में शपथ लेंगी. उनके साथ 70 वार्डों के नवनिर्वाचित पार्षद भी शपथ लेंगे, जिनमें से 60 प्रतिशत भाजपा के हैं, जबकि 7 कांग्रेस और 3 निर्दलीय पार्षद निर्वाचित हुए हैं. इस ऐतिहासिक जीत के बाद शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी की गई हैं. शपथ ग्रहण के बाद रायपुर नगर निगम की पहली सामान्य सभा भी होगी।

Next Story