छत्तीसगढ़

सभापति प्रमोद दुबे ने महिला स्नानागार का किया उद्घाटन

Admin2
15 Aug 2021 7:32 PM IST
सभापति प्रमोद दुबे ने महिला स्नानागार का किया उद्घाटन
x

रायपुर। आज 75 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर निगम रायपुर के सभापति प्रमोद दुबे जी द्वारा कुंद्रापारा उत्कल बस्ती बैरनबाजार में महिलाओं के लिए विशेष रूप से बनाया गया महिला स्नानागार "का उद्घाटन किया गया। प्रमोद दुबे ने कहा की वार्ड में एवम शहर में ऐसे तबके के लोग भी निवासरत होते है जिनके पास घर , स्नानागार इत्यादि का अभाव होता है ऐसे लोगो को ध्यान में रखकर ही " महिला स्नानागार" का निर्माण वार्ड में किया गया है। पार्षद प्रतिनिधि बाकर अब्बास ने बताया कि प्रमोद दुबे जी वार्ड के लोगो की समस्याओं को दूर करने का हमेशा प्रयास करते है उन्ही प्रयासों में "महिला स्नानागार एक अतुलनीय पहल है ।।

इस अवसर पर मोहल्ला विकास समिति के अध्यक्ष उमाकन्त नायक जी,वार्ड अध्यक्ष अस्सु भाई, अमित नायडू जी, ऋषि महानन्द जी नददु भाई, उर्मीला सोना, जी रूबी, भारती महानन्द जी उपस्तिथ रहे एवं वार्ड के सभी महिलाओं एवं गणमान्य नागरिकों ने प्रमोद दुबे का आभार व्यक्त किया है।

Next Story