छत्तीसगढ़

महिला व्यापारी के साथ हुई चेन स्‍नेचिंग, 1 लाख के गहने लेकर भागा आरोपी

Nil dhankar
23 Nov 2021 5:27 PM IST
महिला व्यापारी के साथ हुई चेन स्‍नेचिंग, 1 लाख के गहने लेकर भागा आरोपी
x

DEMO PIC 

कोरबा: शहर में एक महिला व्यापारी के साथ चेन स्‍नेचिंग हो गई। रात को दुकान के बाहर आया युवक महिला के गले से एक लाख की चेन झपट कर भाग निकला। महिला चिल्लाती ही रह गई। इस घटना में महिला के गले में चोट भी आई है। मामला सीएसईबी चौकी के बंगाली चाल है। दरअसल, शहर के बंगाली चाल में रहने वाली अनीता बाला भोला चिकन सेंटर के नाम से चिकन सेंटर चलाती हैं। सोमवार रात को करीब 11 बजे वह दुकान के बाहर बर्तन धो रही थीं। इसी दौरान उनके पति घर पर थे। उसी वक्त एक युवक वहां पहुंचा था और उसने चिकन करी की डिमांड की थी। इस पर अनीता ने उससे कहा कि चिकन करी नहीं मिलेगा। इसके बाद युवक लौट गया था।

अनीता ने बताया कि युवक कुछ मिनट बाद फिर आ गया और कहने लगा आंटी ये क्या है, इस पर उन्होंने जैसे ही अपना सिर ऊपर किया वह उनके गले में पहने हुए 2 तोले की सोने की चेन पर झपट्‌टा मारकर भाग निकला। जिससे अनीता वहीं गिर गई। अनीता ने बताया कि इसके बाद वह चिल्लाती रह गई। मगर वह मौके से भाग निकला। अनीता ने बताया कि वह पैदल चलकर ही दुकान आया था। फिर बाद में पता चला कि दुकान से कुछ दूर पर उसका एक और साथी भी खड़ा था। वो दोनों काफी देर से महिला की दुकान के पास पहुंचे थे। फिलहाल महिला ने पुलिस से मामले की शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Next Story