छत्तीसगढ़

रायपुर में महिला बैंक कर्मी के साथ हुई चेन स्नेचिंग, वारदात से मचा हड़कंप

Nil dhankar
25 Sept 2021 1:54 PM IST
रायपुर में महिला बैंक कर्मी के साथ हुई चेन स्नेचिंग, वारदात से मचा हड़कंप
x

DEMO PIC 

रायपुर। रायपुर में दिनदहाड़े महिला बैंककर्मी के साथ चैन स्नेचिंग की घटना हुई है. जिसके बाद दोनों बाइक सवार चोर फरार हो गए. आसपास लगे सीसीटीवी की पुलिस जांच कर रही है. सीसीटीवी के आधार पर पुलिस दोनों चोरों को तलाशने में जुटी हुई है.

मामला राजधानी के जयस्तंभ चौक के पास की बताई जा रही है. दरअसल कार्पोरेटिव बैंक में कार्यरत किरण बालो खलखो अपने अन्य तीन महिला सहकर्मियों के साथ सहकारिता कर्मी संघ की ओर से आयोजित पार्टी में शामिल होने जा रही थी। इस दौरान लाल गंगा की ओर से मोटरसाइकिल में आए 2 अज्ञात लुटेरे किरण बाला खलखो के गले से चैन छीनकर फरार हो गए. इस पूरी वारदात के बाद गोलबाजार पुलिस और सायबर सेल की संयुक्त टीम लुटेरों की तलाश में जुट गई है। महिला के साथ चेन स्नेचिंग की वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। सीसीटीवी के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Next Story