छत्तीसगढ़
रायपुर में तड़के सुबह महिला से चेन स्नेचिंग, बाइक पर आये थे आरोपी
Shantanu Roy
2 Nov 2025 7:31 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर में एक बार फिर चेन स्नैचिंग की वारदात सामने आई है। तड़के सुबह टहलने निकली एक महिला के गले से बाइक सवार लड़का और लड़की की जोड़ी ने झपट्टा मारकर सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता रायपुर के एक मोहल्ले में अपने परिवार के साथ निवास करती हैं और सब्जी बेचने का काम करती हैं। महिला ने बताया कि वह पढ़ी-लिखी नहीं हैं और रोज की तरह शनिवार सुबह करीब 4:30 बजे पैदल टहलने के लिए घर से निकलीं। टहलते हुए जब वह गली नंबर 05-बी में पहुंचीं, तो संजय श्रीवास्तव के घर के पास फूल तोड़ रही थीं।
इसी दौरान करीब सुबह 5:00 बजे, एक मोटरसाइकिल पर सवार एक युवक और एक युवती वहां पहुंचे। युवक बाइक चला रहा था और युवती पीछे बैठी थी। बाइक रोककर युवक ने महिला से दो फूल मांगे। महिला ने कहा कि वह फूल तोड़कर दे रही है और जैसे ही पीछे मुड़ी, तभी युवक ने अचानक झपट्टा मारकर महिला के गले में पहनी सोने की चेन खींच ली। महिला के अनुसार, चेन की वजन लगभग 10 ग्राम और कीमत करीब 30 हजार रुपये है। घटना के बाद आरोपी युवक बाइक स्टार्ट कर तेजी से भाग गया, उसके पीछे बैठी युवती भी साथ में थी। महिला ने शोर मचाया, लेकिन तब तक दोनों आरोपी मौके से फरार हो चुके थे।
पीड़िता ने तुरंत घर जाकर अपने बेटे खेमलाल साहू को पूरी बात बताई। बाद में महिला ने थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में अज्ञात युवक-युवती के खिलाफ चेन स्नैचिंग का अपराध दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, वारदात वाले क्षेत्र में लगे CCTV कैमरों की जांच की जा रही है, जिससे बाइक और आरोपियों की पहचान हो सके। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बाइक ब्लैक कलर की थी, जिस पर कोई नंबर प्लेट स्पष्ट नहीं थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह के समय क्षेत्र में सुरक्षा गश्त की कमी रहती है, जिसका फायदा अपराधी उठा रहे हैं। घटना के बाद पुलिस ने इलाके में गश्त बढ़ाने के निर्देश जारी किए हैं और आसपास के थानों को सतर्क कर दिया गया है। यह घटना एक बार फिर से यह दिखाती है कि रायपुर में सुबह-सुबह निकलने वाली महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस को अधिक सख्ती की जरूरत है।
Tagsरायपुर चेन स्नैचिंगबाइक सवार बदमाशमहिला से चेन लूटीसुबह टहलने निकली महिलागली नंबर 5बी वारदातसोने की चेन झपटमारीरायपुर क्राइम न्यूजअज्ञात युवक युवती फराररायपुर पुलिस जांचफूल तोड़ने गई महिलारायपुर महिला अपराधरायपुर सुरक्षा व्यवस्थाझपटमारी मामलारायपुर थाना रिपोर्टरायपुर गोल्ड चेन स्नैचिंगRaipur chain snatchingbike riding miscreantchain snatched from womanwoman out for morning walkstreet number 5B incidentgold chain snatchingRaipur crime newsunknown youth and girl abscondRaipur police investigationwoman went to pluck flowersRaipur women crimeRaipur security systemsnatching caseRaipur police station reportRaipur gold chain snatchingछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





