छत्तीसगढ़

चैन स्नैचर गिरफ्तार, खुलासा 1 बजे करेगी रायपुर पुलिस

Nilmani Pal
21 March 2024 11:11 AM IST
चैन स्नैचर गिरफ्तार, खुलासा 1 बजे करेगी रायपुर पुलिस
x

रायपुर। घुम-घुम कर चैन स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरफ्तार आरोपियों के संबंध में आज दोपहर 1ः00 बजे पुलिस कन्ट्रोल रूम के सभाकक्ष में प्रेसवार्ता ली जाएगी। बता दें कि कुछ दिन पहले DSP की माता भी चैन स्नेचिंग की शिकार हुई थी। वारदातों को गंभीरता से लेते पुलिस ने इस मामले के आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

दरअसल, 72 साल की बुजुर्ग महिला आशा कोरी ने थाने में FIR दर्ज कराई थी कि, वो शुक्रवार की सुबह 6 बजे के करीब मॉर्निंग वॉक में टहल रही थी। वो जब शंकर नगर के सेक्टर-1 स्थित किशोर शॉपिंग मॉल के पास पहुंची। तभी पीछे से दो व्यक्ति आ गए।

इनमें से एक युवक पैदल चलते हुए पीछे से महिला के पास आया। महिला कुछ समझ पाती। इसके पहले ही वे महिला के गले में पहनी हुई सोने की चेन खींच लिया। फिर दौड़कर अपने साथी की गाड़ी में बैठकर भाग गए। इस दौरान महिला जोरदार चीखी-चिल्लाई, लेकिन तब तक वे भाग चुके थे।

Next Story