छत्तीसगढ़

CGPSC घोटाला, छत्तीसगढ़ में ED के छापे पड़ रहे

jantaserishta.com
1 Sept 2026 10:53 AM IST
CGPSC घोटाला, छत्तीसगढ़ में ED के छापे पड़ रहे
x
दुर्ग-भिलाई: छत्तीसगढ़ में CGPSC घोटाले के मामले में ED की 7 जगहों पर रेड पड़ी है। दुर्ग में दो जगहों पर जांच हो रही है। इनमें पूर्व CM भूपेश बघेल के PA रहे केके चंद्रवंशी और पटवारी कमलेश सिंह राजपूत के घर शामिल हैं।
भिलाई में केके चंद्रवंशी के घर ED की टीम सुबह करीब 6 बजे 2-3 गाड़ियों से पहुंची। टीम दस्तावेजों और दूसरे जरूरी सामान की जांच कर रही है। घर के बाहर पुलिस बल भी तैनात है। फिलहाल ED की ओर से कार्रवाई को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
इससे पहले ED ने शराब घोटाला मामले में रायपुर, दुर्ग-भिलाई और धमतरी में दबिश दी थी। रायपुर में कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के अनुपम नगर स्थित निवास और धमतरी में सिहावा रोड स्थित उनके घर पर 9 घंटे तक कार्रवाई चली थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story