छत्तीसगढ़
CGPSC मुख्य परीक्षा 26 जून से, सभी तैयारियां पूर्ण, शांतिपूर्ण आयोजन की कलेक्टर ने दिए निर्देश
Shantanu Roy
24 Jun 2025 9:16 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) द्वारा आयोजित राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा-2024 के आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह महत्वपूर्ण परीक्षा 26 जून से 29 जून 2025 तक दो पालियों में आयोजित की जाएगी।
परीक्षा समय सारणी इस प्रकार है:
प्रथम पाली: सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
द्वितीय पाली: दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक
तीन परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा आयोजित की जाएगी, जहां शांतिपूर्ण और पारदर्शी संचालन सुनिश्चित करने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा के सफल संचालन के लिए नवीन ठाकुर को नोडल अधिकारी और केदार पटेल को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि परीक्षा का आयोजन लोक सेवा आयोग के निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता से किया जाए। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि परीक्षा केंद्रों में परीक्षार्थियों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हों, जिससे उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। प्रशासन की ओर से सुरक्षा, सुविधा और गोपनीयता के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ताकि परीक्षा सुचारू रूप से संपन्न हो सके।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





