छत्तीसगढ़

CGPSC ब्रेकिंग: राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा स्थगित

Nilmani Pal
17 Nov 2021 4:00 PM IST
CGPSC ब्रेकिंग: राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा स्थगित
x
रायपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश के तहत छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग रायपुर द्वारा आयोजित राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा 2021 की लिखित परीक्षा को स्थगित कर दी गई है। उल्लेखनीय है कि यह परीक्षा 26 नवम्बर 2021 को आयोजित होने वाली थी। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा लिखित परीक्षा की आगामी तिथि की सूचना पृथक से जारी की जाएगी।
Next Story