छत्तीसगढ़

सीजीएमएससी भ्रष्टाचार का अड्डा, पूर्व गृहमंत्री ने लगाया गंभीर आरोप

Nilmani Pal
25 April 2022 11:39 AM GMT
सीजीएमएससी भ्रष्टाचार का अड्डा, पूर्व गृहमंत्री ने लगाया गंभीर आरोप
x

रायपुर। पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने चिकित्सकों पर आरोप लगाया है कि वे जानबूझकर जेनरिक दवाइयां लिखने से बच रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विकल्प होने के बाद भी चिकित्सकों द्वारा मरीजों को ब्रांडेड दवा लिखकर आर्थिक बोझ डाला जा रहा है। जबकि दस्ती दवाओं का विकल्प है। यह खेल विभाग के अधिकारियों की शह पर चल रहा है।

ऐसे में उन्होंने जेनेरिक दवाएं लिखने के आदेश का कड़ाई से पालन करने की बात कही है। राजधानी में पत्रवार्ता लेकर उन्होंने मेडिकल सर्विसेस कारपोरेशन में भ्रष्टाचार के जांच की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सीजीएमएससी भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है। यहां पर जीएम के पद पर बसंत कौशिक चार वर्षों से नियुक्त हैं। भ्रष्टाचार के आरोप होने और शिकायतों के बाद भी उन्हें मूल विभाग नहीं भेजा गया है। इधर शासकीय अस्पतालों में दवाओं की कमी भी सामने आ रही है। उन्होंने राज्य शासन से कार्रवाई की मांग की है।

Next Story