छत्तीसगढ़

CGHC: रिटायर हुए रजिस्ट्रार को दी गई विदाई

Nilmani Pal
29 Jun 2024 3:04 PM IST
CGHC: रिटायर हुए रजिस्ट्रार को दी गई विदाई
x

बिलासपुर Bilaspur। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा Ramesh Sinha द्वारा उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार (मिनिस्ट्रियल) दिवाकर प्रसाद सिंह की 30 जून को हो रही सेवानिवृत्ति के अवसर पर भावभीनी विदाई दी। जस्टिस सिन्हा ने उनकी कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण व उत्कृष्ट सेवा के लिए स्मृति चिन्ह, शॉल व श्रीफल प्रदान करते हुए सम्मानित किया गया तथा उनके भावी स्वस्थ जीवन के लिए शुभकामनाएं दी।

chhattisgarh news उल्लेखनीय है कि सिंह ने मार्च 1995 में मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय से अनुवादक के पद पर अपनी सेवा प्रारंभ की थी तथा राज्य विभाजन के पश्चात छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में सेवाएं प्रदान कर रहे थे। इस अवसर पर संयुक्त रजिस्ट्रार कम पीपीएस एम.वी.एल.एन. सुब्रह्मण्यम उपस्थित थे। chhattisgarh

Next Story