छत्तीसगढ़

CGBJP के नेता और साय के मंत्री अब महाराष्ट्र-झारखंड जाएंगे चुनाव प्रचार करने

Nil dhankar
6 Oct 2024 10:25 AM IST
CGBJP के नेता और साय के मंत्री अब महाराष्ट्र-झारखंड जाएंगे चुनाव प्रचार करने
x

रायपुर। हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनावों के मतदान के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) आगामी विधानसभा चुनावों के लिए तैयारियों में जुट गई है. छत्तीसगढ़ बीजेपी के कई नेताओं को महाराष्ट्र और झारखंड में प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बीजेपी ने जिन नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है, उसमें मंत्री और विधायक भी शामिल हैं. प्रचार-प्रसार के लिए महाराष्ट्र और झारखंड दोनों राज्यों में अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।

महाराष्ट्र चुनाव के लिए नियुक्तियां:

संभाजीनगर शहर: प्रदेश महामंत्री रामजी भारती

धाराशिव: पूर्व MLA नवीन मार्कण्डेय

लातूर ग्रामीण: संतोष उपाध्याय, नंदकुमार राणा, गोपाल विष्ठ

बीड: पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, श्रवण मरकाम

संभाजीनगर दक्षिण: पूर्व MLA विनोद खांडेकर

संभाजी नगर उत्तर: निरंजन सिंहा

जालना ग्रामीण: कोमल जंघेल

परभणी ग्रामीण: पूर्व MLA नंदे साहू

हिंगोली: वीरेंद्र साहू

नांदेड़ शहर: पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, आशु चंद्रवंशी

नांदेड़ उत्तर: विक्रांत सिंह

झारखंड चुनाव के लिए क्लस्टर प्रभारी:

रामगढ़ और हजारीबाग: मंत्री ओपी चौधरी

सरायकेला, खरसांवा, चाईबासा: सांसद विजय बघेल

चार सीटें: केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू

जमशेदपुर की चार सीटें: पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल

बहरागोड़ा, घाटशिला, पोटका, जुगसलाई, जमशेदपुर पूर्व और पश्चिम: पंडरिया MLA भावना बोहरा

Next Story