
x
दो आरोपी गिरफ्तार
Korba. कोरबा। जिले के दीपका थाना क्षेत्र में कोयला परिवहन को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर लाठी-डंडों से हमला करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर कटघोरा जेल भेज दिया गया है। साथ ही प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई करते हुए दोनों को उनकी नौकरी से भी हटा दिया गया है।
यह मामला दीपका थाना में दर्ज अपराध क्रमांक 188/2026 से संबंधित है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 109(1), 296, 351(3) और 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में हत्या के प्रयास की धारा भी जोड़ी गई है। प्रार्थी राहुल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 22 अप्रैल को वह ड्यूटी समाप्त कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान दीपका स्थित क्रांति दुकान के पास आरोपी चंदन सिंह और राहुल सिंह अपने साथियों के साथ कार से पहुंचे और उन पर अचानक हमला कर दिया।
आरोप है कि हमलावरों ने राहुल सिंह को जमीन पर गिराकर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी, जिसके बाद आरोपी फरार हो गए। घायल राहुल सिंह ने इलाज के बाद दीपका थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच शुरू की गई और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चंदन सिंह (25) और राहुल सिंह (24) के रूप में हुई है। दोनों मूल रूप से बिहार के औरंगाबाद जिले के रहने वाले हैं और वर्तमान में कोरबा के झाबर क्षेत्र में रह रहे थे।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हमला कोयला खदान क्षेत्र में परिवहन कार्य में दबदबा कायम करने को लेकर हुआ विवाद था। बताया जा रहा है कि इस विवाद में पांडे और आशीष रोड लाइन नामक कंपनियों के बीच प्रतिस्पर्धा भी जुड़ी हुई है। पुलिस अब आरोपियों के पुराने रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है। अधिकारियों के अनुसार दोनों के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की प्रक्रिया भी प्रस्तावित की जा रही है। फिलहाल पूरे मामले में आगे की जांच जारी है और अन्य संभावित आरोपियों की तलाश की जा रही है।
Tagsकोरबा हमलादीपका थानाकोयला परिवहन विवादलाठी डंडा हमलादो आरोपी गिरफ्तारकटघोरा जेलबीएनएस केसकोरबा क्राइमनौकरी से बर्खास्तराहुल सिंह हमलाKorba attackDipka police stationcoal transportation disputelathi attacktwo accused arrestedKatghora jailBNS caseKorba crimedismissed from jobRahul Singh attackछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ क्राइमछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsChhattisgarh Ki KhabarChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh CrimeChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi KhabarChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





