छत्तीसगढ़

CG: युवक ने सौतेली मां को मार डाला, फैली सनसनी

Shantanu Roy
30 Nov 2024 8:51 PM IST
CG: युवक ने सौतेली मां को मार डाला, फैली सनसनी
x
छग
Surajpur. सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले 24 साल के युवक ने अपनी सौतेली मां की फावड़े से वार कर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार मृतका रामपतिया खैरवार ने सौतेले बेटे राज बहादुर खैरवार को घर से बाहर जाने से रोका था। इस बात पर गुस्साए आरोपी ने मां पर फावड़े से हमला कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। भाई फतेलाल खैरवार ने चांदनी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। चांदनी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल, आगे की जांच की जा रही है।
Next Story