
x
छग
Dhamtari. धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी में मधुमक्खियों के हमले से एक युवक की मौत हो गई। युवक ने घर से निकलते समय दोस्तों को बताया था कि वह पार्टी में जा रहा है। बाद में उसे सड़क किनारे बेहोश अवस्था में पाया गया।दोस्तों ने उसे तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के शरीर की जांच में 15 से अधिक मधुमक्खी के डंक के निशान पाए गए। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक मृतक मुरली चावला (35 ) बनियापारा धमतरी का निवासी है। 22 मई गुरुवार को अपने घर पर बताकर कर दोस्तों के साथ जाने की बात कही थी। इसके बाद 22 की शाम की शाम अमलतास पुरम के पास अचेत अवस्था में पाया गया। मधुमक्खियां के हमला करने की सूचना दोस्तों ने घर पर दी।
धमतरी के निजी अस्पताल में बेहोशी की हालत ले जाया गया था। जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। जिला अस्पताल के ड्यूटी डॉक्टर नसीम ने बताया कि युवक की मौत मधुमक्खियां के डंक मारने से मौत हो गई थी। पोस्टमॉर्टम में पता चला कि युवक के शरीर के निचले हिस्से में मधुमक्खियां के काटने का निशान थे। इसके अलावा शरीर में और कोई भी चोट नहीं थी। जिला अस्पताल के डॉक्टर नसीम ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जहां पर भी मधुमक्खी का छाता है। या लोगों को छाते के बारे में जानकारी है। तो उसे जरूर दूर रहें। वहीं मधुमक्खी छाता के नीचे आग जलाकर धुआं ना फैलाएं। पटाखा ना फोड़े। क्योंकि मधुमक्खियां के डंक से जहर फैलता है, जो आगे चलकर नुकसान कर सकता है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीChhattisgarh news hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh Hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





