
x
छग
Surguja. सरगुजा। सरगुजा जिले के डांगबुड़ा में तेज रफ्तार ट्रैक्टर के पलटने से युवक दब गया। उसे जब तक बाहर निकाला गया, उसकी मौत हो गई। युवक ट्रैक्टर खुद चला रहा था। वो वाहन को नियंत्रित नहीं कर सका और इंजन पलट गया। घटना सीतापुर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, ग्राम पंचायत डांगबुड़ा में ट्रैक्टर से रेत ढोने का काम किया जा रहा था। ट्रैक्टर के ड्राइवर से जामकानी निवासी शिवा सिदार (19) ने चलाने के लिए मांगा। ड्राइवर ने ट्रैक्टर को शिवा सिदार को चलाने दिया और बगल में बैठ गया।
शिवा सिदार तेज रफ्तार में सोलापारा चौक के पास पहुंचा। तेज रफ्तार में शिवा ट्रैक्टर नियंत्रित नहीं कर सका और ट्रैक्टर का इंजन पलट गया। ट्रैक्टर के पलटने से पहले ही इंजन में बैठा चालक कूदकर भाग निकला। शिवा सिदार ट्रैक्टर के इंजन के नीचे दब गया। उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर सीतापुर पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से ट्रैक्टर के इंजन को उठाकर मृत शिवा सिदार के शव को निकाला गया। शव को पंचनामा के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीChhattisgarh news hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh Hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





