छत्तीसगढ़
CG: किराए का मकान खोजने निकली महिला, युवकों ने की मां-बेटे कि पिटाई
jantaserishta.com
22 July 2024 12:36 AM IST

x
सीजी न्यूज़
बिलासपुर। अपने बेटे के साथ किराए का मकान खोजने निकली महिला को देखकर कुछ युवक गालीगलौज करने लगे। महिला ने इसका विरोध किया तो युवकों ने महिला और उसके बेटे को सरेआम पीट दिया। घटना सिविल लाइन क्षेत्र के मिनीबस्ती की है। पुलिस ने अपराध दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी है।
मिनीबस्ती निवासी ज्योति नारंग (43) गृहणी हैं, उन्होंने पुलिस को बताया कि 20 जुलाई की सुबह वे अपने बेटे हरीश को लेकर किराए का मकान खोजने के लिए निकली थीं। इस दौरान चौक के पास विशेष टंडन और राकेश खड़े हुए दिखे। युवकों ने उसे देख गालीगलौज शुरू कर दी। जिसका उसने और उसके बेटे ने विरोध किया। इस पर युवकों ने दोनों के साथ मारपीट की। आसपास के लोगों ने किसी तरह बीचबचाव करते हुए उन्हें बचाया। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर आरोपितों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।
Tagsसीजी न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़छत्तीसगढ़ समाचारकिराए का मकान खोजने निकली महिलामहिला की पिटाईCG NewsChhattisgarh NewsWoman went out to find a house for rentwoman beaten up
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





