छत्तीसगढ़
CG: शादी का झांसा देकर युवती से किया रेप, आरोपी गिरफ्तार
Shantanu Roy
13 April 2026 11:10 PM IST

x
छग
Kondagaon. कोंडागांव। जिले में शादी का झांसा देकर एक युवती का लंबे समय तक यौन शोषण करने के आरोप में फरसगांव पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी 12 अप्रैल 2026 को पीड़िता की ओर से शिकायत दर्ज कराने के बाद हुई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी अजय मरकाम (27), ग्राम पल्ली का निवासी है। वह पिछले कई सालों से पीड़िता के संपर्क में था। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी साल 2018 से उसके साथ प्रेम संबंध में था।
पीड़िता के मुताबिक, आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर लगातार शारीरिक संबंध बनाए। उसने साल 2024 तक शादी का आश्वासन दिया, लेकिन जब पीड़िता ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी टालमटोल करने लगा। साल 2024 में जब पीड़िता आरोपी के घर पहुंची, तो उसने शादी से साफ इनकार कर दिया। शिकायत के आधार पर फरसगांव थाना में अपराध क्रमांक 46/2026, धारा 69 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अजय मरकाम को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों में लगातार त्वरित और कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





