छत्तीसगढ़

CG: घर में घुसकर महिला से किया दुष्कर्म, फरार आरोपी गिरफ्तार

SHIDDHANT
5 May 2026 11:55 PM IST
CG: घर में घुसकर महिला से किया दुष्कर्म, फरार आरोपी गिरफ्तार
x
छत्तीसगढ़
Chhattisgarh छत्तीसगढ़। जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के एक गंभीर मामले में पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी शिवकुमार, ग्राम अमेराडीह का निवासी है। उसके खिलाफ 17 नवंबर 2025 को एक महिला ने घर में घुसकर दुष्कर्म करने की शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता ने बताया कि वह घर में अकेली रहती थी, जिसका फायदा उठाकर आरोपी ने घटना को अंजाम दिया।
घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था, जिसके बाद मालखरौदा पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी थी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विशेष टीम गठित की और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी। आखिरकार पुलिस को सफलता मिली और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजने का आदेश दिया गया। पुलिस ने उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(1), 296, 351(3) और 331(4) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ऐसे गंभीर अपराधों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। मामले की विस्तृत जांच अभी जारी है।
Next Story