छत्तीसगढ़
CG Weather: छत्तीसगढ़ में ठंड की दस्तक! बारिश के बाद गिरेगा रात का तापमान
jantaserishta.com
19 Oct 2026 8:34 AM IST

x
रायपुर: मानसून की विदाई के बाद छत्तीसगढ़ के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों तक दक्षिण छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों में मेघगर्जन के साथ वज्रपात और हल्की वर्षा होने की संभावना जताई है. इसके बाद सुबह हल्की ठंडक महसूस हो सकती है. साथ ही रात के तापमान की अपनी सामान्य स्थिति में आने की संभावना है.
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, अब तक मौसम में बदलाव के कारण न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव बना हुआ था. अब न्यूनतम तापमान में गिरावट का पहला दौर शुरू हो सकता है. अगले सप्ताह तक, यानी हवा की दिशा में बदलाव होने तक, रात का तापमान सामान्य स्तर पर पहुंच जाएगा. इससे रात में ठंड का एहसास बढ़ने लगेगा के आसार हैं.
राजधानी रायपुर में आज मौसम में कुछ खास बदलाव नहीं आएगा. मौसम विभाग ने 19 अक्टूबर को मौसम साफ रहने की संभावना जताई है. दिन में पारा 33 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है, तो रात में तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं.
पिछले 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों में बारिश हुई. प्रदेश में लगातार चौथे दिन रायपुर सबसे गर्म रहा. यहां रविवार को 33.2 डिग्री सेल्सियस और अंबिकारपुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की वर्षा होने की संभावना है. इसके अलावा कुछ जगहों पर बादल गरजने और बिजली गिरने को लेकर चेतावनी दी गई है. दो दिन बाद भी इसी तरह की मौसम रह सकता है.
Tagsछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ मौसमछत्तीसगढ़ मौसम अपडेटChhattisgarhChhattisgarh weatherChhattisgarh weather update
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





