छत्तीसगढ़

CG Mausam: छत्तीसगढ़ में ठंड की दस्तक कब? मौसम विभाग ने दिया अपडेट

jantaserishta.com
23 Oct 2026 8:28 AM IST
CG Mausam: छत्तीसगढ़ में ठंड की दस्तक कब? मौसम विभाग ने दिया अपडेट
x
रायपुर: छत्तीसगढ़ में तापमान में गिरवाट के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा. फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है. मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक मौसम ड्राय रहने की संभावना जताई है. इसके अलावा आगामी 24 घंटे में विशेष बदलाव के आसार नहीं है. इसके बाद रात के तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क सकता है.
रायपुर शहर के लिए मौसम विभाग ने स्थानीय पूर्वानुमान जारी किया है. इसके मुताबिक 23 अक्टूबर को मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है. वहीं अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.
पिछले 24 घंटों में प्रदेश में मौसम शुष्क रहा. विभाग ने बताया कि बुधवार को प्रदेश में सबसे अधिक 33 डिग्री सेल्सियस तापमान रायपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया. इस दौरान कहीं भी उल्लेखनीय वर्षा दर्ज नहीं की गई.
मौसम विभाग के अनुसार आज भी मौसम शुष्क रहने के आसार हैं. किसी भी इलाके में बारिश को लेकर चेतावनी जारी नहीं की गई है. वहीं 2 दिनों के बाद भी मौसम ड्राय बने रहने की अधिक संभावनाएं हैं.
मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पूर्व और उससे लगे पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तथा अंडमान द्वीप समूह के ऊपर बना ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण 22 अक्टूबर को भी सक्रिय है. इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है. इसके प्रभाव से 23 अक्टूबर के आसपास दक्षिण-पूर्व और उससे लगे पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने के आसार हैं. इसके बाद यह सिस्टम पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए और अधिक तीव्र हो सकता है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story