छत्तीसगढ़

CG मौसम: कब दस्तक देगी ठंड? जानें अपडेट

jantaserishta.com
10 Nov 2024 8:32 AM IST
CG मौसम: कब दस्तक देगी ठंड? जानें अपडेट
x
छत्तीसगढ़.
रायपुर: प्रदेश में अगले तीन दिनों तक ठंड से राहत रहेगी। मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन रात के तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक रहेगा। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि तीन-चार दिन बाद यानी 15 नवंबर के आसपास ही रात के तापमान में थोड़ी कमी आने से ठंड महसूस होगी। प्रदेश में मौसम शुष्क है।
हालांकि वातावरण में थोड़ी ज्यादा नहीं है। इस वजह से न्यूनतम तापमान में तेजी से कमी नहीं आ रही है। राजधानी रायपुर में शनिवार को दिन का तापमान 32.6 डिग्री रिकार्ड किया गया। रात का पारा 20 डिग्री रहा। दोनों ही तापमान सामान्य से करीब डेढ़ डिग्री ज्यादा है।
बिलासपुर, पेंड्रारोड, अंबिकापुर, दुर्ग, राजनांदगांव और जगदलपुर में भी तापमान 30 से 32 डिग्री के बीच है। सभी जगह पारा सामान्य से अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान में भी कोई खास कमी नहीं आई है। सभी जगह रात का तापमान 16 से 21 डिग्री के बीच है। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से आधा से साढ़े तीन डिग्री तक ज्यादा है।
मौसम विज्ञानियों का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में उत्तरी से ठंडी हवा का आना शुरू नहीं हुआ है। मौसम शुष्क है। वातावरण में नमी थोड़ी अधिक है। इस वजह से रात के तापमान स्थिर बना हुआ है। अगले तीन-चार दिन तापमान में विशेष कमी की संभावना नहीं है। बंगाल की खाड़ी में कुछ सिस्टम बन रहे हैं। इस वजह से वातावरण में थोड़ी नमी रहेगी।
नमी के कारण रात का तापमान में गिरावट थम जाती है। मौसम साफ होने के बाद तापमान में कमी आने से ठंड में वृद्धि होगी। रविवार को रायपुर में दिन का तापमान 32 और रात में पारा 20 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story