छत्तीसगढ़

CG Weather: छत्तीसगढ़ में मौसम का यू-टर्न, मानसून विदा फिर भी गरजेंगे बादल

jantaserishta.com
13 Oct 2026 8:46 AM IST
CG Weather: छत्तीसगढ़ में मौसम का यू-टर्न, मानसून विदा फिर भी गरजेंगे बादल
x
बिजली गिरने की आशंका.
रायपुर: छत्तीसगढ़ से दक्षिण-पश्चिम मानसून की अधिकृत तौर पर विदाई की घोषणा कर दी गई है. बारिश का सीजन ख्तम होने के बाद बादलों की गतिविधि प्रदेश में कम हो रही. रायपुर में सुबह के वक्त हवा में ठंडक घुलने लगी है. इस बीच मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक एक-दो स्थानों पर बादल गरजने के साथ तेज हवा और बिजली गिरने की संभावना जताई है.
राजधानी रायपुर में आज 13 अक्टूबर को मौसम साफ रह सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक, अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और रात में तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं. यानी बीते दिनों के मुकाबले दिन में तेज धूप के कारण लगने वाली गर्मी से कुछ राहत की उम्मीद है.
प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकांश स्थानों पर मौसम शुष्क रहा. रायपुर में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ी, यहां तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया.
मौसम विभाग ने प्रदेश में आज एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना जताई है. वहीं कुछ जगहों पर बादल गरजने-चमकने के साथ बिजली गिरने और 40-50 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चलने को लेकर चेतावनी दी है. अगले दो दिनों में इसी तरह की मौसमी गतिविधियां जारी रह सकती हैं.
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम में बदलाव के लिए राज्य में वातावरण में नमी की मात्रा कम होने और हवा की दिशा उत्तर-पूर्व होने का इंतजार करना होगा. वर्तमान में उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी से उत्तरी ओडिशा, झारखंड और दक्षिण-पश्चिम बिहार होते हए एक द्रोणिका अभी भी बनी हुई है. वहीं उत्तर प्रदेश और उसके आस-पास के इलाकों में बना ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story