छत्तीसगढ़
CG Weather: छत्तीसगढ़ में मौसम का बदला मिजाज, आने वाले दिनों में क्या रहेगा बारिश का हाल?
jantaserishta.com
9 Oct 2026 8:35 AM IST

x
रायपुर: छत्तीसगढ़ के कुछ और हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई हो गई है. पिछले 24 घंटों में उत्तरी और मध्य इलाकों के एक-दो स्थानों में तेज हवाओं के साथ बादल गरजने और मध्यम बारिश हुई. राजधानी रायपुर में पारा 33.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. मौसम विभाग ने आज कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई है. आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं.
बारिश थमने के बाद राजधानीवासियों को दिन के वक्त गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक 9 अक्टूबर को आसमान साफ रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया जा सकता है.
गुरुवार को प्रदेश में राजनांदगांव सबसे गर्म रहा, यहां तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया. जगदलपुर 33.6 डिग्री सेल्सियस, पेंड्रारोड 32.6 डिग्री सेल्सियस , माना एयरपोर्ट 33.4 डिग्री सेल्सियस , दुर्ग 32.2 डिग्री सेल्सियस और अंबिकापुर 31.1 डिग्री सेल्सियस रहा. इसके साथ ही कुसमी में 5 सेमी, चांदो में 3 सेमी, लाभांडी, रामचंद्रपुर, बेलतरा और दुर्ग में 2 सेमी बारिश दर्ज की गई. वहीं केशकाल और मैनपाट में 1-1 सेमी पानी गिरा. शुक्रवार को राजधानी का मौसम साफ और गर्म रहने का अनुमान है. वहीं प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है.
मौसम विभाग ने जानकारी दी कि महाराष्ट्र के बाकी हिस्सों, गोवा, कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के कुछ हिस्सों के अलावा झारखंड और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों से भी मानसून 8 अक्टूबर को वापस लौट गया है. बिहार के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण से तेलंगाना तक झारखंड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ होते हुए. उत्तर-पूर्व बिहार से झारखंड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ होते हुए तेलंगाना तक आसमान में द्रोणिका बना हुआ है. वहीं,पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर भी हवाओं में चक्रवाती सिस्टम सक्रिय है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





