छत्तीसगढ़
CG Weather Update: संडे का प्लान बिगाड़ेगा मौसम, जरा मिजाज देख लीजिए...
jantaserishta.com
20 Sept 2026 8:35 AM IST

x
छत्तीसगढ़.
रायपुर: एक ओर राजस्थान से मानसून की विदाई का दौर शुरू हो चुका है. वहीं छत्तीसगढ़ में आने वाले दिनों भारी बारिश के संकेत हैं. बंगाल की खाड़ी में नया मौसमी सिस्टम बनने की संभावना जताई जा रही है. इसके चलते प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. 22 सितंबर से मानसून की रफ्तार बढ़ेगी और कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना बन रही है.
रविवार को आप भी अगर पिकनिक का प्लान बना रहे हैं, तो यह मौसम अपडेट आपके लिए काम का साबित हो सकता है. मौसम विभाग ने प्रदेश के अनेक स्थानों पर आज हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है. साथ ही एक-दो स्थानों पर बादल गरजने-चमकने के साथ बिजली गिर सकती है. अगले दो दिनों तक इसी तरह का मौसम बने रहने के आसार हैं.
मौसम विभाग ने रविवार सुबह कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई है. बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव और गरियाबंद में 40-60 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, आकाशीय बिजली गिरने और बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, रायगढ़, दुर्ग, बेमेतरा और कबीरधाम बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है.
मौसम विभाग के अनुसार, 19 सितंबर से अंडमान सागर और आसपास के क्षेत्र में कम दाब बना हुआ, जिसके 24 घंटे में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है. इसके आगे बढ़ने और मजबूत होने पर यह सिस्टम बंगाल की खाड़ी में अवदाब का रूप ले सकता है. इसके चलते 22 से 25 सितंबर के दौरान छत्तीसगढ़ में व्यापक बारिश की संभावना जताई है, जबकि 22 सितंबर को कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. बताया जा रहा है कि 29 सितंबर के बाद छत्तीसढ़ से मानसून की विदाई शुरू हो सकती है.
राजधानी रायपुर और आसपास के इलाकों के लिए जारी मौसम विभाग के स्थानीय पूर्वानुमान के मुताबिक आज बादल छाए रह सकते हैं. बादल गरजने-चमकने के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है. इस दौरान अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है.
प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई। राजनांदगांव, माना और बिलासपुर में 34 डिग्री सेल्सियस और पेण्ड्रा रोड में 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मानपुर में सबसे ज्यादा 6 सेमी बारिश दर्ज हुई. नारायणपुर में 4 सेमी, दुर्गकोंदल, अंतागढ़, रायपुर शहर, लालपुर थाना और पखांजूर में 3-3 सेमी बारिश हुई. रायपुर शहर में 3 सेमी बारिश के बावजूद दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा.
Tagsछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ मौसमछत्तीसगढ़ आज का मौसमChhattisgarhChhattisgarh weatherChhattisgarh weather today
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





