छत्तीसगढ़
CG Weather Update: प्रदेश में गरजेंगे बादल, 30-40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
jantaserishta.com
15 Oct 2026 8:25 AM IST

x
सतर्क रहने की सलाह.
रायपुर: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं। प्रदेश के दक्षिणी इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं, कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण छत्तीसगढ़ में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।
राजधानी रायपुर में सुबह आसमान साफ रहने का अनुमान है, जबकि दोपहर बाद आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं। शहर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती है। मौसम में संभावित बदलाव को देखते हुए लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले मैदानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने से बचना चाहिए। आकाशीय बिजली चमकने के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहना बेहतर होगा।
Tagsछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ मौसमछत्तीसगढ़ आज का मौसमChhattisgarhChhattisgarh weatherChhattisgarh weather today
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





