छत्तीसगढ़
CG मौसम अपडेट: रक्षाबंधन पर भी नहीं थमेगी बारिश, 5 दिन तक बरसेंगे बादल
jantaserishta.com
28 Aug 2026 8:28 AM IST

x
छत्तीसगढ़.
रायपुर: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज फिलहाल बदला हुआ है और अगले 5 दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिन प्रदेश के तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं जताई है। अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास बना रह सकता है।
मौसम विभाग के मुताबिक, आज छत्तीसगढ़ के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा के साथ गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी है।
अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम ?
29 अगस्त: अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। एक-दो स्थानों पर भारी बारिश के साथ वज्रपात हो सकता है।
30 अगस्त: प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना है। एक-दो स्थानों पर भारी बारिश और गरज-चमक के साथ वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है।
31 अगस्त: अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। एक-दो स्थानों पर भारी बारिश के साथ वज्रपात की संभावना है।
1 सितंबर: अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
2 सितंबर: प्रदेश के अनेक हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।
पिछले 24 घंटों के दौरान सरगुजा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर संभाग के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। वहीं बस्तर संभाग के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हुई। जगदलपुर में 24 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
राजधानी रायपुर में आज दिनभर बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान एक-दो बार बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। रायपुर में अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान करीब 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
27 अगस्त को लालपुर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री, जबकि माना एयरपोर्ट पर 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं दुर्ग में प्रदेश का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले दिनों में बारिश का सिलसिला जारी रहने से प्रदेश के तापमान में भी विशेष बढ़ोतरी की संभावना नहीं है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





