छत्तीसगढ़

CG Weather Update, जानें छत्तीसगढ़ के मौसम का हाल

jantaserishta.com
23 Jun 2025 8:25 AM IST
CG Weather Update, जानें छत्तीसगढ़ के मौसम का हाल
x
छत्तीसगढ़.
रायपुर: छत्तीसगढ़ में अगले दो दिन तक बारिश से राहत रहेगी. इसके बाद मौसम विभाग ने बारिश की गतिविधि बढ़ने की संभावना जताई है. आज कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा, अंधड़ और वज्रपात के आसार हैं. राजधानी रायपुर में आज तापमान में 3 डिग्री की बढ़ोतरी की संभावना है, 22 जून को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. बीते 24 घंटों में प्रदेश के कुछ ही स्थानों में 2 से 5 सेंटीमीटर तक वर्षा हुई. मजबूत सिस्टम बनने के बाद मानसून की सक्रियता में वृद्धि होगी और बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी.
मौसम विभाग के अनुसार एक निम्न दाब का क्षेत्र दक्षिण पूर्व उत्तरप्रदेश और उसके आसपास स्थित है, इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. पिछले 24 घंटों में छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा की गतिविधि दर्ज की गई. इस दौरान प्रदेश में अधिकतम तापमान 34.4°C दुर्ग में और सबसे कम तापमान 23.4°C पेण्ड्रारोड व जगदलपुर में दर्ज किया गया.
रायपुर में आज आकाश सामान्यतः मेघमय रहने तथा एक-दो स्थानों पर मेघगर्जन होने की संभावना है. इस दौरान तापमान 26 से 35 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story