छत्तीसगढ़

CG Weather Update, रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम?

jantaserishta.com
18 Oct 2025 8:32 AM IST
CG Weather Update, रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम?
x
छत्तीसगढ़.
रायपुर. मानसून की विदाई के बाद मौसम में आए ठहराव की वजह से मौसम में गर्माहट आ गई है. दिन के साथ रात के तापमान में अभी नौ डिग्री का अंतर है मगर दोनों वक्त की गर्मी एक सी है. अगले दो दिन तक मौसम में किसी तरह का बदलाव होने की संभावना नहीं है. इसके बाद दिवाली के दिन दक्षिण और मध्य हिस्से में हल्की बारिश हो सकती है.
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक अभी एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण उत्तर झारखंड के ऊपर 3.1 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. इसके प्रभाव से शुक्रवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया गया और जगदलपुर का सर्वाधिक पारा 32.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया.
राजधानी रायपुर में आज बादल छाए रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान 32°C और न्यूनतम तापमान 22°C के आसपास रह सकता है.
मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों के बाद यानी 20 अक्टूबर से दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इस दौरान कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश दर्ज की होने की संभावना है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story